कोटा: संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति, कर्मचारियों के हितों पर एकजुट हों- अरविंद मिश्रा

कोटा: संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति, कर्मचारियों के हितों पर एकजुट हों- अरविंद मिश्रा

यतीश व्यास 

कोटा, 22 मार्च। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन मानव विकास भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह हाड़ा, प्रदेश अध्यक्ष (विद्युत प्रसारण निगम) ने की। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं स्वायत्तशासी उद्योग के प्रभारी अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस मौके पर सतीश राठौर (महामंत्री, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ), लालचंद लोहार (महामंत्री, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ), चेतन गोड (संभाग प्रभारी, असंगठित क्षेत्र, भारतीय मजदूर संघ) एवं रवि गौतम (जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ कोटा) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लालचंद लोहार ने आईटीआई होल्डर तकनीकी कर्मचारियों के आर्थिक शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ नियुक्ति तिथि से दिया जाए तथा वर्ष 1993 से 2006 के बीच नियुक्त कर्मचारियों की प्रशिक्षण अवधि को सेवाकाल में जोड़ा जाए। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।