कोटा: आखातीज पर 60 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह 19 को, प्लास्टिक फ्री रहेगा आयोजन

कोटा: आखातीज पर 60 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह 19 को, प्लास्टिक फ्री रहेगा आयोजन

यतीश व्यास 

कोटा। गणेश नगर स्थित श्री देवनारायण भगवान बड़ा मंदिर में रविवार को गुर्जर समाज का पांचवां वीर गुर्जर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। आखातीज के पर 60 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

समिति अध्यक्ष शिवराज गुंजल ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ से चयनित जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया जाएगा। दोपहर 2 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा, जबकि सुबह 11 से शाम 5 बजे तक स्नेहभोज और 12 बजे अतिथि सम्मान कार्यक्रम होगा।
हर नवदंपति को गृहस्थी के लिए पलंग, गद्दा, बर्तन सेट, कूलर, चांदी की पायल और सोने का नाक का कांटा सहित उपयोगी सामग्री दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आयोजन को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।