भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी, 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी, 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद शाम 5 बजे तक 40,800 से अधिक श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते भवन परिसर में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा आधार शिविर से आगे की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया।

गौरतलब है कि पहले दो दिनों में खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही थी, लेकिन मौसम खुलते ही जय माता दी के जयकारों के बीच भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।