भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजेगा बारां, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजेगा बारां, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर

विष्णु भारद्वाज 

बारां, 10 अप्रैल। भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को स्टेशन रोड स्थित श्रीराम स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को हिंदी प्रचारिणी भवन में विधि-विधान से कार्यक्रम कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

महोत्सव समिति अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में जिले से हजारों समाजबंधु और युवा शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में भजन संध्या और महाआरती भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक एकता और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।