कोटा: इमरजेंसी सेवाएं मजबूत करने पर जोर, मेडिकल कॉलेज में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा

कोटा: इमरजेंसी सेवाएं मजबूत करने पर जोर, मेडिकल कॉलेज में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा

यतीश व्यास 

कोटा, 9 अप्रैल। मेडिकल कॉलेज सभागार में बुधवार को कॉलेज काउंसिल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चिकित्सा सेवाओं, खासकर इमरजेंसी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि नवीन चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सर्जरी विभाग के डॉ. सुनील मीणा को सौंपी गई है।

प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे एमबीएस अस्पताल में भी लागू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।