कोटा: बाल विवाह रोकथाम को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण, 6 जिलों के कार्मिकों ने लिया हिस्सा

कोटा: बाल विवाह रोकथाम को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण, 6 जिलों के कार्मिकों ने लिया हिस्सा

यतीश व्यास 


कोटा, 7 अप्रैल। बाल विवाह पर प्रभावी रोकथाम और कानूनों की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में काली बाई भील एवं बाल विकास शोध संस्थान के माध्यम से संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने बाल विवाह से संबंधित नियमों, अधिनियमों और काली बाई भील योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के उपाय भी बताए गए।

उप निदेशक महिला एवं अधिकारिता ने बताया कि प्रशिक्षण में कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ जिलों से महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, परियोजना अधिकारी, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की क्षमता बढ़ाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।