कोटा: हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति का शपथग्रहण समारोह कल, व्यापारिक मुद्दों पर होगी चर्चा

यतीश व्यास 


कोटा। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर समिति एसोसिएशन एवं राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के तत्वावधान में हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति की संभाग स्तरीय कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार 6 अप्रैल को बूंदी रोड स्थित अग्रवाल रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा।

हाड़ौती टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल एवं प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी सहित जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में टेंट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के हितों, समस्याओं और नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 6 व 7 सितंबर को कोटा के दशहरा मैदान में प्रस्तावित 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। इस महाधिवेशन में देशभर से टेंट व डेकोरेशन से जुड़े होलसेलर और व्यापारी भाग लेंगे तथा आधुनिक स्टॉक और तकनीक के आदान-प्रदान के लिए स्टॉल लगाएंगे।

समारोह में हाड़ौती सहित आसपास क्षेत्रों के टेंट व डेकोरेशन व्यवसायी और पूरे प्रदेश से राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोटा टेंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, सचिव गुरमीत सिंह (सन्नी), कोषाध्यक्ष मोहरमन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।