कोटा-रामगंजमण्डी-भवानीमंडी रेल खंड में चला टिकट जांच अभियान, बेटिकट यात्रियों से वसूला 35 हजार जुर्माना

कोटा-रामगंजमण्डी-भवानीमंडी रेल खंड में चला टिकट जांच अभियान, बेटिकट यात्रियों से वसूला 35 हजार जुर्माना

रिपोर्ट- यतीश व्यास 

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोटा–रामगंजमंडी–भवानीमंडी सेक्शन में विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों और अवैध वेंडरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अभियान में कुल 120 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में रेलवे द्वारा 35,350 की वसूली की गई। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ ने ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।