कोटा: श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 32 जोड़ों का सामूहिक विवाह, किन्नर समाज ने निभाया कन्यादान का फर्ज, नवविवाहिताओं को भेंट की सोने की लौंग

कोटा: श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 32 जोड़ों का सामूहिक विवाह, किन्नर समाज ने निभाया कन्यादान का फर्ज, नवविवाहिताओं को भेंट की सोने की लौंग

यतीश व्यास 

कोटा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को छावनी स्थित श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 32 जोड़ों का विवाह करवाया गया। 

इस अवसर पर शहर की मंगलमुखी नैना देवी ने 32 नवविवाहित दुल्हनों को कन्यादान स्वरूप नाक की लौंग भेंट की। उनके इस योगदान ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। नैना देवी के साथ किन्नर समाज के सदस्यों सहित गौकर्ण गौसेवा के संस्थापक चेतन नेकाड़ी भी उपस्थिति रहे। 

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश तुसीया और समाजसेवी प्रेम भाटिया ने नैना देवी का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी, गणमान्य नागरिक और परिजन उपस्थित रहे।