कोटा: गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल, परिंडे बांधकर की सेवा

कोटा: गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल, परिंडे बांधकर की सेवा

यतीश व्यास

कोटा। गर्मी के चलते  सेठ सांवरिया सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का सेवा कार्य किया। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जल पात्र लगाकर उनमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की ताकि गर्मी के इस दौर में पक्षियों को राहत मिल सके।

संस्था ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घर, छत या आसपास किसी सुरक्षित स्थान पर परिंडा लगाकर पक्षियों की सेवा करें। यह छोटा सा प्रयास पक्षियों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस सेवा कार्य के दौरान संस्था के अध्यक्ष राकेश सुवालका के साथ कैलाश गौतम, चेतन पारेता, कपिल पारेता, लकी पारेता, नकुल आर्य, जसवंत बाबा, रवि सुमन एवं राहुल पारेता सहित अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभाई।