कोटा: सड़कों पर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 235 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचला, साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक और बेचने वाले दुकानदार भी पुलिस की रडार पर

कोटा: सड़कों पर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 235 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचला, साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक और बेचने वाले दुकानदार भी पुलिस की रडार पर

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर धमाके जैसी तेज आवाज से दहशत फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोटा रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 235 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने 235 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। इन साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया, ताकि दोबारा इनका उपयोग नहीं हो सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों और इनकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोटा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करें। जिन वाहन चालकों ने ऐसे साइलेंसर लगवा रखे हैं, वे स्वयं इन्हें हटवा लें।