कोटा: दुकान के सौदे में धोखाधड़ी कर 10 लाख हड़पे, दो प्लॉट की फाइलें और खाली चेक लेकर फरार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

कोटा: दुकान के सौदे में धोखाधड़ी कर 10 लाख हड़पे, दो प्लॉट की फाइलें और खाली चेक लेकर फरार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। दुकान बेचने की एवज में धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपए, दो प्लॉट की फाइलें और कार से खाली चेक हड़पने के मामले में गुमानपुरा पुलिस ने आरोपी नदीम अहमद को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी जामिन कुरैश ने 2 अक्टूबर को गुमानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में दुकान बेचने की एवज में धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपए, दो प्लॉट की फाइलें और कार से खाली चेक हड़पने का आरोप लगाया गया था।

मामले में पुलिस ने जांच और तलाश के बाद आरोपी नदीम अहमद को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हड़पी गई रकम, प्लॉट की फाइलें और गाड़ी से निकाले गए खाली चेक बरामद करने के प्रयास कर रही है।