कोटा: 12 साल की खुशबू ने लच्छे के धागे से बनाई हनुमान जी की अनोखी मूर्ति

कोटा: 12 साल की खुशबू ने लच्छे के धागे से बनाई हनुमान जी की अनोखी मूर्ति

यतीश व्यास


कोटा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नयापुरा स्थित मालीपड़ा निवासी 12 वर्षीय खुशबू सैनी ने लच्छे के धागों की मदद से हनुमान जी की एक सुंदर और आकर्षक मूर्ति तैयार की जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

खुशबू के पिता भेरूलाल सैनी ने बताया कि इस विशेष मूर्ति को बनाने में करीब 8 दिनों का समय लगा। इस दौरान माता-पिता ने भी बेटी का पूरा सहयोग किया, जिससे यह कलाकृति और भी निखरकर सामने आई।

हनुमान जयंती से एक दिन पहले मालीपड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान इसे प्रदर्शित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह की सृजनात्मकता न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि धार्मिक आस्था के साथ कला का सुंदर संगम भी प्रस्तुत करती है।