जयपुर: पड़ौसी महिला पर घर में घुसकर जेवर चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

जयपुर: पड़ौसी महिला पर घर में घुसकर जेवर चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

यतीश व्यास 

जयपुर। जयपुर में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मनोरमा हाइट्स, नरोत्तमपुरा निवासी निधि शर्मा ने पत्रकार कॉलोनी थाने में शिकायत देकर पड़ोस में रहने वाली महिला पूनम चौधरी पर घर में जबरन घुसने, सामान अस्त-व्यस्त करने और सोने की अंगूठी व पायल गायब करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार निधि शर्मा ने आरोप लगाया कि पूनम चौधरी ने उनके घर के गेट की कुंडी तोड़ दी। इसके बाद घर में रखे सामान के साथ छेड़छाड़ की और सोने की अंगूठी व पायल गायब कर दी। परिवाद में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित महिला रिश्तेदारों के पद और प्रतिष्ठा का हवाला देकर उन्हें बार-बार परेशान करती है। साथ ही, सोसायटी के कुछ लोगों के साथ मिलकर भी उन्हें परेशान किए जाने की बात कही गई है। पीड़िता ने को पुलिस में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।