कोटा: शताब्दी वर्ष में RSS का भव्य पथ संचलन, छगन माहुर के नेतृत्व में 101 किलो फूलों से हुआ स्वयंसेवकों का अभिनंदन

कोटा: शताब्दी वर्ष में RSS का भव्य पथ संचलन, छगन माहुर के नेतृत्व में 101 किलो फूलों से हुआ स्वयंसेवकों का अभिनंदन

यतीश व्यास 

कोटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल पथ संचलन निकाला गया। सीएडी मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। पथ संचलन के दादाबाड़ी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने पथ संचलन में सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। करीब 101 किलो फूलों से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर परस राम गौतम, गुरमीत रंधावा, एडवोकेट अतिश सक्सेना, राजकुमार झा, लोकेंद्र सिंह, अमित गौतम, प्रणय विजय, हरिशंकर, पीयूष शर्मा, महेंद्र विजय, रमेश चंद्र, हमीर सिंह, गिरिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।