कोटा को-ऑपरेटिव सोसायटी किसानों के लिए शुरू करेगी ड्रोन सेवा

कोटा को-ऑपरेटिव सोसायटी किसानों के लिए शुरू करेगी ड्रोन सेवा

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा को-ऑपरेटिव सोसायटी की बोर्ड बैठक चेयरमैन निहाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित में ड्रोन सेवा शुरू करने, गोदाम की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत और प्रेम नगर स्थित भूखंड की बाउंड्री वॉल बनवाने सहित कई निर्णय लिए गए।

बैठक में लाडपुरा तहसील के अंतर्गत संस्था से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों (जीएसएस) के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ देने के लिए जल्द ड्रोन सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। इसके अलावा गोदाम की क्षतिग्रस्त दीवार का आकलन करवाकर मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रेम नगर स्थित भूखंड की बाउंड्री वॉल बनवाने और दिसंबर में आमसभा आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

चेयरमैन निहाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सोसायटी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक कृषि सुविधाओं के विस्तार और संस्था के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़, संचालक कृष्ण मालव, संदीप नंदवाना, मनीष मीणा, प्रेमशंकर मेघवाल, प्रभुलाल मेथोलिया और जनरल मैनेजर ऋतु सप्रा उपस्थित रहे।