कोटा पुलिस की पहल: पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत

कोटा पुलिस की पहल: पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत

यतीश व्यास 

कोटा। शहर पुलिस की ओर से पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार भवन में होगा।

पेंशन अदालत के माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग की इस पहल से पेंशन संबंधी मामलों के निस्तारण में सहायता मिलने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग की ओर से समस्त सेवानिवृत्त पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात रखें।