राष्ट्रीय शॉटगन प्रतियोगिता में कोटा के प्रिंस नागवानी ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय शॉटगन प्रतियोगिता में कोटा के प्रिंस नागवानी ने जीता कांस्य पदक

यतीश व्यास 

कोटा। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित 101 इंडिया ओपन शॉटगन टूर्नामेंट में कोटा के निशानेबाज प्रिंस नागवानी ने कांस्य पदक जीता। 

राजस्थान राइफल एसोसिएशन के खिलाड़ी प्रिंस ने क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में 50 में से 42 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं के भी 42 अंक थे। बराबरी की स्थिति में अंतिम शॉट्स के स्कोर के आधार पर टाई-ब्रेक हुआ, जिसमें प्रिंस को कांस्य पदक मिला।

प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सैयद जुनैद के मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण को दिया।