शिक्षा सहकारी- स्काउट गाइड वाटिका का उद्घाटन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षा सहकारी- स्काउट गाइड वाटिका का उद्घाटन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यतीश व्यास 

कोटा। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय परिसर में ‘शिक्षा सहकारी–स्काउट गाइड वाटिका’ का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचरण मीना और अध्यक्षता स्काउट गाइड जिला प्रधान एवं शिक्षा सहकारी सभा अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने की।

इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। रामचरण मीना ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा, अनुशासन और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाड़पुरा ममता चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अंता गायत्री मीना, शिक्षा सहकारी उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमना लाल गुर्जर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संयोजन कमल कुमार शर्मा ने किया।