त्रिपुरा सुंदरी से पशुपतिनाथ तक, सनाढ्य बंधुओं की यादगार धार्मिक यात्रा

त्रिपुरा सुंदरी से पशुपतिनाथ तक, सनाढ्य बंधुओं की यादगार धार्मिक यात्रा

यतीश व्यास 

कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति, के 110 सदस्य एवं सनाढ्य बंधु त्रिपुरा सुंदरी एवं पशुपतिनाथ मंदसौर की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। 27 सितंबर को त्रिपुरा सुंदरी धाम पहुंचकर मातेश्वरी के दर्शन व आरती में शामिल हुए। इस दौरान भजन, कविता पाठ और राजस्थानी लोकगीतों ने यात्रा में उत्साह भर दिया।

इसके बाद चाचा क्षेत्र में माही बांध एवं प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए यात्री मंदसौर पहुंचे, जहां भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन एवं आरती में शामिल हुए। 28 सितंबर को सभी यात्री सकुशल कोटा लौटे।

यात्रा में धार्मिक आयोजनों के साथ आपसी मेल-जोल और पारिवारिक सौहार्द का माहौल रहा। समिति अध्यक्ष सहित यात्रा व्यवस्था में सहयोग करने वाले गजेंद्र जोशी, लोकेश शर्मा, प्रेम शास्त्री, महावीर पंचोली, रमाकांत चरोरा, चंद्र कुमार पाठक सहित सहयोगकर्ताओं का आभार जताया गया। फोटोग्राफर नरेंद्र शर्मा ने यात्रा के यादगार पलों को कैमरे में संजोया। समिति की ओर से निकट भविष्य में अयोध्या धाम की एसी बस यात्रा की योजना भी बनाई जा रही है।