कोटा: जनसंपर्क के बीच बिगड़ी कांग्रेस प्रत्याशी चेतना माथुर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कोटा: जनसंपर्क के बीच बिगड़ी कांग्रेस प्रत्याशी चेतना माथुर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना माथुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शुगर बढ़ने की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जवाहर नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेतना माथुर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंच गए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। शाम को परिजन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवा कर घर ले गए।