कोटा: वार्ड 16 में ऊषा ठाकुर के समर्थन में बना माहौल, नंदा जी बाड़ी-गणेश चौक में जोरदार जनसंपर्क, लोगों ने कहा- कांग्रेस की जीत तय

कोटा: वार्ड 16 में ऊषा ठाकुर के समर्थन में बना माहौल, नंदा जी बाड़ी-गणेश चौक में जोरदार जनसंपर्क, लोगों ने कहा- कांग्रेस की जीत तय

यतीश व्यास

कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद ऊषा ठाकुर के पक्ष में चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है। ऊषा ठाकुर ने नंदा जी बाड़ी और गणेश चौक क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

घर-घर पहुंची ऊषा ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से वार्ड की समस्याओं और विकास की जरूरतों पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना था कि इस बार भी वार्ड में कांग्रेस की जीत निश्चित है। लोगों ने ऊषा ठाकुर के पूर्व में पार्षद रहते हुए किए गए कार्यों और क्षेत्र से उनके लंबे जुड़ाव को भी समर्थन का प्रमुख कारण बताया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऊषा ठाकुर वार्ड की समस्याओं को अच्छी तरह समझती हैं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रही हैं। यही कारण है कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान व्यापक समर्थन मिल रहा है।

वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ऊषा ठाकुर के सामने भाजपा की निशा हाड़ा चुनाव मैदान में हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस समर्थकों का दावा है कि मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी निशा हाड़ा अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में नजर आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड में लगातार बढ़ता जनसमर्थन ऊषा ठाकुर की जीत का संकेत दे रहा है।

ऊषा ठाकुर ने मतदाताओं से कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

नंदा जी बाड़ी और गणेश चौक में जनसंपर्क के बाद कांग्रेस खेमे का उत्साह बढ़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड 16 में इस बार कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है और मतदाताओं का रुझान ऊषा ठाकुर के पक्ष में साफ दिखाई दे रहा है।