कोटा: 13 साल बाद परिवार से मिली महिला, झारखंड से लेने पहुंचा परिवार

कोटा: 13 साल बाद परिवार से मिली महिला, झारखंड से लेने पहुंचा परिवार

यतीश व्यास 

कोटा। अपना घर आश्रम की सेवा और उपचार से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को करीब 13 वर्ष बाद उसका परिवार मिल गया। महिला को वर्षों पहले कोटा रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में आश्रम लाया गया था।

महिला अपना नाम फूलवंती बताती थी, लेकिन अपने घर-पते की जानकारी देने में असमर्थ थी। आश्रम में निरंतर उपचार और सेवा के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उसने अपने परिवार और झारखंड स्थित निवास के बारे में जानकारी दी।

आश्रम ने पुलिस की मदद से उसके परिजनों का पता लगाया। बाद में परिजन झारखंड से कोटा पहुंचे। आवश्यक पहचान और जानकारी के बाद महिला को उसके परिवार के साथ घर भेज दिया गया।