सुपरस्पेशियलिटी में कोटा का परचम, RUHS से दो डॉक्टरों को गोल्ड मेडल

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज के दो युवा चिकित्सकों ने सुपरस्पेशियलिटी परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। डॉ. संजय कुमावत (यूरोलॉजी) और डॉ. प्रकर्ष शर्मा (न्यूरोलॉजी) को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। नवंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में डॉ. कुमावत ने 800 में से 549 अंक और डॉ. शर्मा ने 532 अंक प्राप्त किए। 

मीडिया सेल प्रभारी डॉ. एसएन गौतम ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया। वहीं प्राचार्य डॉ. नीलेश कुमार जैन ने दोनों को बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक सफलता कहा।

वर्तमान में डॉ. संजय कुमावत एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में सहायक आचार्य हैं, जबकि डॉ. प्रकर्ष शर्मा कोटा मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों को 24 अप्रैल 2026 को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित RUHS के 11वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।