कोटा: मंडाना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 105 लोगों की हुई जांच, किडनी रोगों से बचाव और अंगदान के प्रति किया जागरूक

कोटा: मंडाना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 105 लोगों की हुई जांच, किडनी रोगों से बचाव और अंगदान के प्रति किया जागरूक

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा किडनी फाउंडेशन के तत्वावधान में मंडाना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अंगदान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। करीब 105 लोगों की सीरम क्रिएटिनिन, बीपी, शुगर, एसीआर, लिपिड प्रोफाइल और एचबीए1सी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गईं।

शिविर में डॉ. विकास खंडेलिया, विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी एवं नोडल ऑफिसर, किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट ने किडनी को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतों और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से किडनी संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। नियमित स्वास्थ्य जांच, पर्याप्त पानी का सेवन, संतुलित आहार और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अंगदान कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का नया अवसर दे सकता है। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर राकेश जैन, अरविंद शर्मा एवं दीपिका अवस्थी ने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

आयोजक जीवेश जैन एवं रितेश जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ अंगदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं।