कोटा: ब्रह्माकुमारी बहनों ने कैदियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

कोटा: ब्रह्माकुमारी बहनों ने कैदियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

यतीश व्यास 

कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से केंद्रीय कारागृह एवं नारी निकेतन नांता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बल्लभ नगर सेवा केंद्र की प्रभारी ज्योति दीदी ने केंद्रीय कारागृह में बंदियों एवं सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बुराइयों से दूर रहने और श्रेष्ठ कर्मों का संकल्प लेने का प्रतीक है। उन्होंने राजयोग ध्यान के माध्यम से शांति, संयम और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

वहीं कमला उद्यान सेवा केंद्र की बीके रेणु दीदी एवं बीके दिव्या दीदी ने नारी निकेतन, नांता में कर्मचारियों एवं बालिका गृह की कन्याओं को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने बालिकाओं को सच्चाई, स्वच्छता, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी को नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।