कोटा: अपना घर आश्रम ने लावारिस मिली महिला को परिवार से मिलाया

कोटा: अपना घर आश्रम ने लावारिस मिली महिला को परिवार से मिलाया

यतीश व्यास 

कोटा। करीब तीन माह पहले तलवंडी क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिली मानसिक रूप से विमंदित महिला को अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम ने आश्रम पहुंचाकर उपचार एवं सेवा शुरू की।

महिला ने अपना नाम संगीता बताया, लेकिन वह अपना पता बताने में असमर्थ थी। लगातार उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उसने खुद को रानपुरा क्षेत्र का निवासी बताया। इसके बाद आश्रम ने जानकारी जुटाकर महिला को रानपुरा पहुंचाया, जहां उसकी बहन सुनीता से संपर्क हुआ।

पहचान एवं आवश्यक जानकारी की पुष्टि के बाद महिला को उसकी बहन को सौंप दिया गया।