सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए शिक्षा सहकारी संस्था सम्मानित

सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए शिक्षा सहकारी संस्था सम्मानित

यतीश व्यास 

अटरू। शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर.कोटा-बारां को अटरू में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने सम्मान ग्रहण किया।

समारोह में अतिथियों ने प्रकाश जायसवाल को सम्मान-पत्र प्रदान किया और संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। संस्था द्वारा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा और स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया गया।

समारोह में पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, पंचायत समिति प्रधान सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थाओं का सहयोग विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनमें सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रकाश जायसवाल ने आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा, सहकारिता, स्काउट-गाइड और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर. की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने तथा स्काउटिंग गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में भी सक्रिय रही है।

इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंता में भी संस्था को सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। अलग-अलग मंचों पर लगातार मिल रहे सम्मान संस्था के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की स्वीकार्यता को रेखांकित करते हैं।