कोटा: नशामुक्त युवा ही बनाएंगे स्वस्थ और संस्कारवान भारत, ब्रह्माकुमारी ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

कोटा: नशामुक्त युवा ही बनाएंगे स्वस्थ और संस्कारवान भारत, ब्रह्माकुमारी ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

यतीश व्यास 

कोटा। नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से नांता क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। नशे से मुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से बचाने का संकल्प लिया।

उर्मिला दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से देशभर में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने का लक्ष्य है।