कोटा: CCTV ने खोला ट्रेन में चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, महिला यात्री का पर्स चुराकर फरार हुआ था आरोपी, 2.18 लाख के सोने के जेवरात बरामद

कोटा: CCTV ने खोला ट्रेन में चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, महिला यात्री का पर्स चुराकर फरार हुआ था आरोपी, 2.18 लाख के सोने के जेवरात बरामद

यतीश व्यास 

कोटा। ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी कर फरार हुए आरोपी को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 2.18 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12903 में यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी होने की शिकायत रेल मदद पोर्टल पर मिली थी। पर्स में सोने के जेवरात भी रखे थे। शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद टीम ने मथुरा निवासी संतोष शर्मा (28) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से करीब 2.18 लाख रुपए मूल्य के चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद हुए।