कोटा: पति की राजनीतिक भूमिका कमजोर करने का प्रयास, मन्नू मेघवाल ने छोड़ा सचिव पद

कोटा: पति की राजनीतिक भूमिका कमजोर करने का प्रयास, मन्नू मेघवाल ने छोड़ा सचिव पद

यतीश व्यास 

कोटा, 3 अगस्त। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त सचिव मन्नू मेघवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को इस्तीफा भेजते हुए उसकी प्रति शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।

मन्नू मेघवाल ने अपने इस्तीफे में कहा कि उनके पति राजेश मेघवाल पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसके बावजूद उनकी वरिष्ठता की अनदेखी करते हुए उन्हें सचिव पद पर मनोनीत किया गया, जिससे उनके पति की राजनीतिक भूमिका को कमजोर करने का प्रयास प्रतीत होता है।

इसी आधार पर उन्होंने सचिव पद स्वीकार करने से इनकार करते हुए अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। मन्नू मेघवाल ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने सिद्धांत और संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया है।