अयोध्या में भीषण अग्निकांड, महायज्ञ के दौरान लगी आग

अयोध्या में भीषण अग्निकांड, महायज्ञ के दौरान लगी आग

अयोध्या। राजघाट क्षेत्र में चल रहे महायज्ञ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यज्ञ के समापन के बाद अचानक पंडाल में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 1251 हवन कुंडों से सजा विशाल पंडाल जलकर राख हो गया।
घटना के समय उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई विधायक भी मौके पर मौजूद थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही