कोटा: देहड़ा हनुमान मंदिर में रामकथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली

कोटा: देहड़ा हनुमान मंदिर में रामकथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली

कोटा। साबरमती कॉलोनी स्थित देहड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा झरने के बालाजी मंदिर से शुरू होकर रेतवाली, टिप्पटा और कैथूनीपोल क्षेत्र से होती हुई कथा स्थल मंदिर परिसर पहुंची।

मंदिर समिति के सदस्य महेश गौतम लल्ली ने बताया कि पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान कैथूनीपोल निवासी सोलंकी परिवार हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का समापन 2 अप्रैल को होगा। 4 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी उमाकांत दुबे के सानिध्य और देखरेख में संपन्न हो रहा है।