नीट यूजी 2026: आकाश के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, उपलक्ष्य गोयल बने राज्य टॉपर, DLP छात्र आर्यन गुप्ता को मिली ऑल इंडिया प्रथम रैंक, देश के शीर्ष 10 में आकाश के 4 विद्यार्थी

नीट यूजी 2026: आकाश के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, उपलक्ष्य गोयल बने राज्य टॉपर, DLP छात्र आर्यन गुप्ता को मिली ऑल इंडिया प्रथम रैंक, देश के शीर्ष 10 में आकाश के 4 विद्यार्थी

यतीश व्यास 

कोटा। नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में आकाश संस्थान ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आकाश के दूरस्थ शिक्षण कार्यक्रम (डीएलपी) के छात्र आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त कर देश में पहला स्थान हासिल किया।

संस्थान के अनुसार, इस वर्ष आकाश के विद्यार्थियों ने देश के शीर्ष 10 में 4 स्थान, शीर्ष 100 में 41 रैंक तथा 12 राज्यों में राज्य स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आकाश संस्थान के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि उपलक्ष्य गोयल की उपलब्धि राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित तैयारी, नियमित अभ्यास और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया कि परीक्षा के बाद किए गए विस्तृत प्रश्नपत्र विश्लेषण, संभावित रैंक के आकलन तथा विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन परिणामों में काफी हद तक सटीक साबित हुआ। इससे आकाश की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों और परीक्षा विश्लेषण क्षमता की विश्वसनीयता भी प्रमाणित हुई।

संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, विषयों की गहरी समझ, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित परीक्षा और प्रदर्शन विश्लेषण का परिणाम है। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।