कोटा: जल सेवा के साथ जनसंपर्क, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बांटी वाटर केटली

कोटा: जल सेवा के साथ जनसंपर्क, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बांटी वाटर  केटली

यतीश व्यास 

कोटा। यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को बोरखेड़ा एवं स्टेशन क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय निवासियों, राहगीरों एवं फुटकर व्यापारियों को पानी की केटली वितरित की।

इस अवसर पर माहुर ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कोटा-बूंदी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और आधारभूत ढांचे के विस्तार की भी जानकारी दी।

इस दौरान प्रणव विजय विजयवर्गीय, रवि सुमन, तन्मय वर्मा, सागर शर्मा, रोहन अग्रवाल, ध्रुव शर्मा, दिविज शर्मा, भुवनेश सैनी, कृष्णा मीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।