कोटा पुलिस ने 214 जब्त वाहनों की कराई नीलामी, 16.15 लाख रुपए का मिला राजस्व

कोटा पुलिस ने 214 जब्त वाहनों की कराई नीलामी, 16.15 लाख रुपए का मिला राजस्व

यतीश व्यास 

कोटा। शहर के विभिन्न थानों में जब्त वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 214 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की। इस नीलामी से राज्य सरकार को कुल 16 लाख 15 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि थाना जवाहर नगर, किशोरपुरा, विज्ञान नगर, कुन्हाड़ी, कोतवाली, मकबरा, बोरखेड़ा, भीमगंजमंडी एवं रेलवे कॉलोनी थानों में विभिन्न धाराओं में जब्त वाहनों के निस्तारण के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 204 दोपहिया और 10 चौपहिया वाहनों की नीलामी की गई।

पुलिस के अनुसार नीलामी से प्राप्त 16,15,000 रुपए की राशि नियमानुसार राजकोष में जमा कराई जाएगी।