कोटा: आईएल मंदिर में 27 मार्च को राम जन्मोत्सव का आयोजन, शाम को विशाल भंडारा होगा

कोटा: आईएल मंदिर में 27 मार्च को राम जन्मोत्सव का आयोजन, शाम को विशाल भंडारा होगा

यतीश व्यास 

कोटा। आई एल मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 27 मार्च को राम जन्मोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 19 मार्च से नवरात्र स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन शुरू हो गए थे। 21 मार्च को भजन मंडली द्वारा श्रद्धालुओं के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया, वहीं 23 मार्च को  विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पारायण हुआ। 24 मार्च को सामूहिक रूप से 51 हनुमान चालीसा पाठ भी किए गए।

पंडित मनोज तिवारी के अनुसार 27 मार्च को नवरात्र की पूर्णाहुति के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यज्ञ होगा, इसके बाद कन्या पूजन किया जाएगा। कन्या पूजन के पश्चात राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें भगवान राम के जन्म की जीवंत झांकियां सजाई जाएंगी।

शाम 5 बजे से 9 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अरविंद अग्रवाल, अतुल गौड़, मनोहर खंडेलवाल, योगेंद्र जोशी, वेणी प्रसाद शर्मा, चंद्र प्रकाश सक्सेना, श्रीमती कमलेश राठौर और पुष्पा गट्टानी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।