कोटा: ऑपरेशन रूट क्लीयेरेंस- नाकाबंदी तोड़ फिल्मी अंदाज में भागे तस्कर, गाड़ी से 213 किलो डोडा-चूरा बरामद, कीमत 32 लाख

यतीश व्यास 

कोटा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लीयेरेंस के तहत स्पेशल टीम ने थाना मोडक व चेचट पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त ऑपरेशन में 213 किलो 720 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 32 लाख 6 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त की गई हैं।

पहली कार्रवाई में गश्त के दौरान ढाड क्षेत्र में नाकाबंदी के समय दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कार को छोड़कर अंधेरे में भाग निकला। तलाशी लेने पर कार से 132 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। 

दूसरी कार्रवाई थाना चेचट क्षेत्र में 8-लेन इंटरचेंज के पास की गई। यहां हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पहले वाहन रुका, लेकिन अचानक चालक गाड़ी तेज गति से भगाकर टनल की ओर निकल गया। पीछा करने पर आरोपी सुनसान स्थान पर कार छोड़कर साथी सहित फरार हो गया। कार की तलाशी में 81 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

दोनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।