कोटा- आदर्श विद्यार्थी सेवा संस्थान ने शुरू किया परिंडा अभियान, पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

कोटा- आदर्श विद्यार्थी सेवा संस्थान ने शुरू किया परिंडा अभियान, पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

यतीश व्यास 

कोटा। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के उद्देश्य से आदर्श विद्यार्थी सेवा संस्थान द्वारा स्टेशन रोड स्थित नेहरू पार्क में परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने पार्क के विभिन्न पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे और उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराया। छगन माहुर ने कहा कि जीव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, बालकनी और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने की अपील की।

संस्थान अध्यक्ष रोहित गोस्वामी एवं अक्षय वैष्णव ने बताया कि पक्षियों को पानी के अभाव में परेशानी न हो, इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य से जोड़कर पक्षियों के संरक्षण में योगदान देना है।