कोटा में भीषण गर्मी का दौर जारी, 46 डिग्री पहुंचा तापमान, भट्टी की तरह तपा शहर, दिन में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कोटा में भीषण गर्मी का दौर जारी, 46 डिग्री पहुंचा तापमान, भट्टी की तरह तपा शहर, दिन में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा शहर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही पूरा शहर मानो भट्टी की तरह तप उठा। दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

तेज धूप के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए, वह भी मुंह और सिर ढककर।

गर्मी के इस प्रचंड प्रकोप का असर वाहनों की आवाजाही और व्यापार पर भी देखने को मिला। 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राहत की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी का सेवन करें।