करनी नगर की जल समस्या को लेकर जलदाय विभाग पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, आंदोलन की चेतावनी

करनी नगर की जल समस्या को लेकर जलदाय विभाग पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, आंदोलन की चेतावनी

यतीश व्यास 

कोटा। करनी नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला महासचिव दीपक शर्मा के नेतृत्व में जलदाय विभाग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा एईएन घनश्याम कलवार को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में आमजन को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पंडित ने मौके पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आम जनता को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ी तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही क्षेत्र में निरंतर पानी सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। साथ ही नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को आगे भेजने की बात भी कही गई।

प्रदर्शन के दौरान आकाश केवट, महादेव सैनी, हरिओम सैनी, सीमा सैनी, मधु सैनी, पिंकी कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।