कोटा: नयाखेड़ा में दो पक्षों में भिड़ंत: लाठी-डंडों से हमला, 5-6 घायल; ढाबे में तोड़फोड़

कोटा: नयाखेड़ा में दो पक्षों में भिड़ंत: लाठी-डंडों से हमला, 5-6 घायल; ढाबे में तोड़फोड़

यतीश व्यास 

कोटा। नयाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 5-6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नयाखेड़ा स्थित शंकर सुमन ढाबे पर 4-5 बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। हमले में विष्णु, ब्रजमोहन और निर्मल घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं बीच-बचाव करने आए लोहरीक गुर्जर पर भी हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के ओम पुत्र नंदकिशोर व एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

घायल विष्णु ने आरोप लगाया है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से ढाबे पर आए थे और उन्होंने तोड़फोड़ के साथ मारपीट की।

मामले की जांच नांता थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।