नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

यतीश व्यास 

कोटा 21 मई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में गुरुवार को जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के साथ महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक प्रकरण को लेकर विरोध जताया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रहेगी।