कोटा: महिला की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार

कोटा: महिला की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार

यतीश व्यास

कोटा। आर.के.पुरम थाना क्षेत्र के गणेश नगर में घर में अकेली महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 22 मार्च को महिला ब्रजेश शर्मा संदिग्ध हालत में घर में मृत पाई गई थीं। मौके पर शरीर पर चोट के निशान और घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी पुखराज पारेता (37) निवासी इंद्रागांधी नगर को उद्योग नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतका ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी और आरोपी का उसके साथ आर्थिक विवाद चल रहा था। इसी लालच में आरोपी ने पहले से योजना बनाकर घर में घुसकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया और घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की।