मां ही सुखी परिवार की आधारशिला- उर्मिला दीदी, ब्रह्माकुमारीज में मदर्स डे पर दो दिवसीय समर कैंप आयोजित

मां ही सुखी परिवार की आधारशिला- उर्मिला दीदी, ब्रह्माकुमारीज में मदर्स डे पर दो दिवसीय समर कैंप आयोजित

यतीश व्यास 

कोटा। कमला उद्यान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर मां सुखी परिवार की आधारशीला विषय पर मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिव्या बहन (एयरोबिक्स ट्रेनर) एवं हंसा त्यागी (प्रदेशाध्यक्ष, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ एवं डायरेक्टर, कोटा कर्मचारी सहकारी समिति) रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीके चंद्रकला दीदी ने किया।

इस अवसर पर कोटा संभाग प्रभारी एवं सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि मां परिवार की प्रथम शिक्षक होती है और वही बच्चों में संस्कारों की नींव रखती है। एक सशक्त एवं संस्कारी मां ही सुखी परिवार और श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मकता का संचार करती है। कार्यक्रम में उर्मिला दीदी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया।

समर कैंप के दौरान महिलाओं के लिए गाना, डांस, अंताक्षरी, पजल गेम एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।