कोटा- 180 की रफ्तार पर दौड़ी ‘वंदे भारत’, कोटा- चौमहला ट्रेक पर हुआ हाई-स्पीड ट्रायल

कोटा- 180 की रफ्तार पर दौड़ी ‘वंदे भारत’, कोटा- चौमहला ट्रेक पर हुआ हाई-स्पीड ट्रायल

यतीश व्यास 

कोटा 6 मई। कोटा-चौमहला रेल खंड पर मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इससे पहले 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल पूरे हो चुके थे, जिसके बाद अब परीक्षण को 180 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया गया। यह उपलब्धि स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन की गति क्षमता को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ट्रायल के दौरान ट्रेन की ट्रैक्शन परफॉर्मेंस, ब्रेकिंग सिस्टम और सिस्टम इंटीग्रेशन का गहन परीक्षण किया गया, ताकि उच्च गति पर संचालन पूरी तरह सुरक्षित रहे।