कोटा: 15 फायर ब्रिगेड, हाइड्रोलिक लैडर और 60 कर्मियों की मशक्कत, 2 घंटे में सिटी मॉल की आग पर पाया काबू

कोटा: 15 फायर ब्रिगेड, हाइड्रोलिक लैडर और 60 कर्मियों की मशक्कत, 2 घंटे में सिटी मॉल की आग पर पाया काबू

यतीश व्यास 

कोटा 29 अप्रेल। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल में लगी आग पर दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग सेकंड फ्लोर से शुरू हुई थी, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही शहर के सभी फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर रवाना की गईं। कुल 15 फायर ब्रिगेड जिनमें 12 नगर निगम, एक सिविल डिफेंस, एक डीसीएम और एक थर्मल की दमकल के साथ एक हाइड्रोलिक लैडर का उपयोग किया गया। करीब 60 कर्मचारियों की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आग को दोपहर साढ़े 12 बजे तक पूरी तरह बुझा दिया।

चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि एहतियात के तौर पर एक दमकल वाहन मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।