कोटा- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी की मांग, अभिभाषक परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बच्चों की सेहत को बताया खतरा

कोटा- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी की मांग, अभिभाषक परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बच्चों की सेहत को बताया खतरा

यतीश व्यास 

कोटा 28 अप्रेल। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए अभिभाषक परिषद ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तत्काल अवकाश घोषित करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कोटा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना जोखिम भरा बन गया है।

अधिवक्ताओं ने चेताया कि इस मौसम में बच्चों को लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला, महासचिव शंभू सोनी, हरीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामबाबू मालव, बनवारी दाधीच, राजकुमार नाम, पदम गौतम, कैलाश बामनिया, उल्लास शर्मा, विजय वर्मा, फूल सिंह भाटी, हर्षित गौतम, प्रतिभा सोनी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।