कोटा: रेलवे मजदूर संघ का DRM कार्यालय पर प्रदर्शन, एक माह में समाधान का आश्वासन

कोटा: रेलवे मजदूर संघ का DRM कार्यालय पर प्रदर्शन, एक माह में समाधान का आश्वासन

यतीश व्यास 


कोटा, 16 अप्रैल। इंजीनियरिंग विभाग की लंबित समस्याओं को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने कोटा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि विभागीय समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि पदोन्नति लंबित है, एमएसीपी का लाभ समय पर नहीं मिल रहा और ट्रैक मेंटेनर्स से विपरीत परिस्थितियों में भी अधिक काम लिया जा रहा है।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। इसके बाद संघ पदाधिकारियों ने DRM से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।