कोटा: केथूनीपोल थाना क्षेत्र से लापता हुआ युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

कोटा: केथूनीपोल थाना क्षेत्र से लापता हुआ युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

यतीश व्यास 

कोटा,14 अप्रेल। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र से एक 24 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी केशव गिदवानी ने अपने छोटे भाई कामेश गिदवानी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कामेश गिदवानी 12 अप्रैल को अपने घर से लापता हो गया। उसका निवास म.न. 60, हरिओम भवन, जगत मंदिर के पीछे, मोखापाड़ा बताया गया है। परिवार के अनुसार, युवक के लापता होने के बाद से उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गुमशुदा युवक का हुलिया सांवला रंग, पतला-दुबला और लंबा शरीर, घुंघराले बाल बताया गया है। उसकी लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच रामेश्वर प्रसाद (सहायक उप निरीक्षक) को सौंपी गई है।